इंद्रपुरा में 1472 और भिडासरी में 3897 लोगों ने महंगाई राहत शिविर का लाभ उठाया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

इंद्रपुरा में 1472 और भिडासरी में 3897 लोगों ने महंगाई राहत शिविर का लाभ उठाया

लाडनूं। क्षेत्र की इंदरपुरा और भिंडासारी ग्राम पंचायत में महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर में दिन भर विभिन्न सरकारी योजनाओं में पंजीयन करवाने का लोगों में उत्साह नजर आया। इन्दरपुरा ग्राम पंचायत के महंगाई राहत कैम्प में कुल 1472 लोगों ने सरकार की 10 लोक कल्याणकारी योजनाओं में पंजीयन करवा कर मुख्यमन्त्री गारंटी कार्ड प्राप्त किया, वहीं भिंडासरी में कुल 3897 लोग विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं में पंजीकृत हुए। ग्रामीण क्षेत्र में 23 विभागों के कार्य एक ही जगह संपादित होने से ग्रामीणजनों की कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग ने भिड़ासरी ग्राम पंचायत के 53 नामान्तरण, 30 शुद्धिपत्र और 4 रास्ते के प्रकरण तथा 2 बँटवारे के प्रकरण निस्तारित किए। भिंडासारी में चिकित्सा विभाग ने 504 व्यक्तियों की शुगर और बीपी की जाँच कर दवाइयां वितरित की और 5 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। आयुर्वेद विभाग ने भिंडासरी में 472 और मिठड़ी में 1290 रोगियों को औषधियां वितरित की। विद्युत विभाग ने 15 मीटर बदलवाए। पीएचईडी विभाग ने एक अवैध कनेक्शन हटाया और 4 लीकेज ठीक किए। सहकारिता विभाग ने नये सदस्यों के 15 आवेदन स्वीकार किए। सीडीपीओ विभाग ने 26 टीकाकरण तथा 250 व्यक्तियों को विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागृत किया। कृषि विभाग ने 5 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए और फार्म पौंड के 4 आवेदन स्वीकार किए। परिवहन विभाग ने 17 रोडवेज के लिए रियायती पास जारी किए। इसी प्रकार अन्य विभागों ने भी जनता से सम्बन्धित कार्य को अंजाम दिया। महंगाई राहत कैम्प और प्रशासन गांवों के संग अभियान में शिविर प्रभारी व उपखंड अधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार डॉ सुरेन्द्र भास्कर, पंचायती समिति सदस्य कैलाश निठारवाल, बीडीओ भँवरा राम कालवी, नायब तहसीलदार मुश्ताक खान और ओम प्रकाश मेव सहित सभी ब्लॉक सतरीय विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त जिला कलक्टर डीडवाना स्योराम वर्मा ने कैम्प का निरीक्षण किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now