पेड़ की छंगाई कर रहे किसान की पेड़ से गिर कर मृत्यु हुईं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पेड़ की छंगाई कर रहे किसान की पेड़ से गिर कर मृत्यु हुईं

लाडनूं (रणजीत राज बोहरा)। उपखंड के गैनाणा ग्राम में खेत में काम रहे किसान की पेड़ से गिर कर मृत्यु हो गई। वह पेड़ पर चढ कर उसकी कटाई-छंगाई कर रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आसुराम (60) पुत्र बालुराम मेघवाल अपने खेत में पेड़ की कटाई-छंगाई कर रहा था। पेड़ की कटाई करते वक्त उसका संतुलन बिगड़ने से वह पेड़ से नीचे गिर गया। घटना के बाद परिवार वालों ने निजी वाहन की सहायता से उसे घायलावस्था में लाडनूं के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव को मोर्चरी में रखवाया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now