भामाशाह बन स्वयं स्कूल स्टाफ ने दिया स्मार्ट टीवी, किया गया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भामाशाह बन स्वयं स्कूल स्टाफ ने दिया स्मार्ट टीवी, किया गया सम्मान

लाडनूं। तहसील के मीठडी ग्राम स्थित राजकीय सी. सै. स्कूल में स्टाफ के लोगों में अपने विद्यालय को उन्नत बनाने के लिए उनका अपनी ओर से सहयोग प्रदान किया जाता रहा है। इसी क्रम में विद्यालय को स्मार्ट टीवी भेंट करने वाले स्टाफ को कार्यक्रम आयोजित करके सम्मानित किया गया। इस राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्रों को ई-कक्षा के मार्फत अध्ययन करवाने के नवाचार के लिए 37000 रुपए की लागत का स्मार्ट टीवी भेंट करने पर विद्यालय स्टाफ के व्याख्याता चंद्राराम मेहरा, मोहन जाखड़, राजूलाल स्वामी व रामनिवास मेहरा को प्रधानाचार्य सतीश नारवाल, प्रधानाचार्य हनुमान बुरड़क और समस्त विद्यालय परिवार ने साफा व माल्यार्पण द्वारा उनकि सम्मान किया एवं उनके द्वारा किए गए इस सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य भींवाराम थालौड़, रामनिवास चौधरी, मोहन जाखड़, परमेश्वर लाल महला, विजय कुमार सैनी, राजूलाल स्वामी, ओम प्रकाश मीणा, रामनिवास, रवि शर्मा, नाथू सिंह, बिजेंद्र कुमार महला, सरदार सिंह, मंजू वर्मा, अभिषेक शर्मा, सैय्यद मोहम्मद कादिर, प्रकाश भधाला, रंजीतसिंह, विकेश आदि स्टाफ मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now