योग के नियमित अभ्यास से विभिन्न असाध्य रोगों से मुक्ति संभव- डा. भास्कर, लाडनूं में निःशुल्क योग शिविर का चाैथा दिवस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

योग के नियमित अभ्यास से विभिन्न असाध्य रोगों से मुक्ति संभव- डा. भास्कर,

लाडनूं में निःशुल्क योग शिविर का चाैथा दिवस

लाडनूं। यहां पहली पट्टी स्थित ऋषभद्वार भवन में अणुव्रत समिति के तत्वावधान में चल रहे 15 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर के चैथे दिन योग-प्रशिक्षक डाॅ. अशोक भास्कर ने सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, यौगिक क्रियाएं, जॉगिंग, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के विविध प्रकारों का अभ्यास करवाया। प्रशिक्षण देते हुए डाॅ. भास्कर ने बताया कि अगर योग को जीवन में अपनाया जाए, तो प्रत्येक व्यक्ति के शरीर के सभी सेल पूर्ण आक्सीजन ग्रहण करके शरीर में तत्वों का संतुलन करेंगे। योग के नियमित अभ्यास से विभिन्न असाध्य रोगों, मधुमेह, रक्तचाप, थायरॉइड, कैंसर आदि से ग्रसित मरीज ठीक हो सकते हैं। हजारों बीमार लोग अपने रोगों को योग के माध्यम से दूर कर चुके हैं। योग को नियमित अपनाया जाकर व्यक्ति हर रोग से मुक्त हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्राण को जब हम विधि के साथ, एकाग्रता के साथ, विश्वास के साथ, संकल्प के साथ और निष्ठा के साथ लेतें हैं, तो सामान्य श्वास की क्रिया प्राणायाम बन जाती है। इस शिविर में समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद, मंत्री डाॅ. वीरेन्द्र भाटी मंगल, उपाध्यक्ष अब्दुल हमीद मोयल, ललित वर्मा, हनुमानमल जांगीड, सुशील पीपलवा, भंवरलाल वर्मा, अनिता चैरडिया, सुनिता वर्मा, आदि लोग भाग ले रहे है। शिविर व्यवस्था में नवीन नाहटा का सहयोग रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

शहर चुनें

Follow Us Now