नगर पालिका द्वारा जारी पट्टे के फर्जीवाड़े की जांच डीएसपी से करवाने की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगर पालिका द्वारा जारी पट्टे के फर्जीवाड़े की जांच डीएसपी से करवाने की मांग

लाडनूं। सामाजिक कार्यकर्ता मुश्ताक खान कायमखानी ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर लाडनूं पुलिस थाने में 1 मई को दर्ज मुकदमा नं. 126 के फर्जी पट्टा प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच पुलिस थाने के बजाए उप पुलिस अधीक्षक वृत लाडनूं से कराने व मुल्जिमानों को सख्त कानूनी सजा दिलवाने की मांग की है। पत्र में लिखा गया है कि इस प्रकरण में चारों मुलजिमान शातिर व क्रिमिनल हैं और इनका स्थानीय पुलिस पर प्रभाव है। इस कारण जांच में न्याय मिलने की संभावना नहीं है। पत्र में बताया गया है कि इन मुलजिमानों ने पूर्व में राशन की खाद्य सामग्री गबन सम्बंधी प्रकरण भी दर्ज था, जिसका प्रसंज्ञान कोर्ट में लेना पड़ा है। इन लोगों के विरूद्ध सन् 1980 से लेकर अब तक दर्जनों मामले पुलिस थाना लाडनूं में दर्ज हो चुके हैं तथा कई मामले न्यायालय में विचाराधीन है। उनके दबाव व प्रभाव को ध्यान में रख कर नगर पालिका से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी पट्टा जारी करवाने के मामले की जांच डीएसपी लाडनूं को दिलवाई जाए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now