मुख्यमंत्री की नाक के नीचे जन सम्पर्क विभाग में हुआ 34 लाख का घोटाला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री की नाक के नीचे जन सम्पर्क विभाग में हुआ 34 लाख का घोटाला

जयपुर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ईमानदार तत्कालीन वित्तीय सलाहकार श्रीमती अनुपमा शर्मा एवं अतिरिक्त निदेशक श्री अरुण जोशी की मिलीभगत से शैल फर्मों को राजस्थान संवाद के खाते से 34 लाख का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री को प्राप्त शिकायत पर उनके आदेशार्थ वित्त विभाग ने राजस्थान संवाद से 34 लाख के ग़बन की जांच की। जांच में ग़बन घोटाले के आरोपों को उचित माना गया। वित्त विभाग ने संलिप्त फर्मो एवं अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने एवं 34 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए, लेकिन ईमानदार अतिरिक्त निदेशक श्री अरुण जोशी एफआईआर दर्ज कराने के बजाय फर्मों को बचाने में लगे हैं।आखिर ये फ़र्म कल्चर एंड आर्ट एजुकेशन सोसाइटी इनके किन सगे-संबंधियों की है ? सरकारी नोकरी में रहते- रहते राजस्थान संवाद के खाते में लाखो की चपत लगवा डाली। श्री जोशी के विरुद्ध एसीबी में मुकदमा संख्या 408/14 में दर्ज है। एसीबी कोर्ट में इनके बयान हुए थे।

आखिर गोलमार्केट खोल सकता है श्री जोशी जी की पोल। आखिर वे क्यों नही देना चाहतें फर्मो का रिकॉर्ड ?? गोलमर्केट में गोलमाल तो है। एसीबी से जांच हो तो कर सकती है वसूली। श्री अरुण जोशी के रिटायरमेंट से पूर्व 34 लाख की वसूली हो सकती है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now