माली समाज का ‘माली महासंगम’ 4 जून को जयपुर में होगा, 10 लाख लोगों को जुटाया जाएगा, विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी में जुटेंगे माली समाज के लोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

माली समाज का ‘माली महासंगम’ 4 जून को जयपुर में होगा, 10 लाख लोगों को जुटाया जाएगा,

विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी में जुटेंगे माली समाज के लोग

जयपुर। राजस्थान माली महासभा एवं समाज के अन्य सभी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थान प्रदेश के माली सैनी, कुशवाह समाज का विशाल महासंगम विद्याधर नगर जयपुर में 4 जून को प्रातः 10 बजे से होगा। राजस्थान माली महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भागचंद सैनी ने बताया कि माली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी की अध्यक्षता में महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी एवं सभी जिलों के जिला अध्यक्षों की एवं अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में सैनी माली समाज की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश की राजधानी जयपुर में महासंगम का आगाज करने का निर्णय लिया गया। कोर कमेटी की मीटिंग में माली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष छुट्टन लाल सैनी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सी.एल. सैनी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम सिंह सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनुभव चंदेल, माली महासभा के प्रदेश महामंत्री प्रह्लाद सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरदी चंद सिंगोदिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंद्र राज सैनी, दौसा जिला अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद सैनी, मोहर सिंह सैनी, पप्पू प्रधान अलवर, प्रभाती लाल सैनी सीकर सहित प्रदेश भर के सैनी समाज के पदाधिकारियों ने प्रदेश भर में प्रचार-प्रसार कर 10 लाख लोगों को महासंगम में शामिल करने का लक्ष्य रखा है। महासंगम को सफल बनाने के लिए संगठन के प्रदेश महामंत्री मुख्यालय मनोज अजमेरा ने माली महासंगम को सफल बनाने के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। कोषाध्यक्ष सागर सैनी ने संगठन को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए भामाशाहों सेे आह्वान किया।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now