मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मौलासर दौरा 28 मई को, किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे और शिविरों का करेंगे निरीक्षण, जनसुनवाई की भी संभावना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का मौलासर दौरा 28 मई को,

किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे और शिविरों का करेंगे निरीक्षण, जनसुनवाई की भी संभावना

डीडवाना। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मौलासर डीडवाना के प्रस्तावित कार्यक्रम 28 मई को रहेगा। इस दौरान वे किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे और प्रशासन शहरों के संग अभियान और राहत शिविर का भी निरीक्षण करेंगे। इस सम्बंध में पूरा प्रशासन व्यापक तैयारियों में जुटा हुआ है। एडीएम श्योराम वर्मा ने बताया कि सीएम का प्रस्तावित कार्यक्रम क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और इस कार्यक्रम के दौरान प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर और राहत शिविर का निरीक्षण भी किया जाएगा। जहां आमजन की समस्याओं को भी सुना जा सकता है और जो कार्य अभी तक हुए हैं, उसकी प्रगति रिपोर्ट संबंधित विभाग के अधिकारी शिविरों में अपने साथ रखें व अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिले इसके लिए तैयारियां करें।

सभी विभाग रखे अपनी हर रिपोर्ट तैयार

अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्योराम वर्मा ने इस सम्बंध में तैयारियों को लेकर एक आवश्यक बैठक लेकर सभी प्रमुख विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट तैयार रखने के लिए कहते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा किसी भी विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की रिपोर्ट मांगी जा सकती है। अगर किसी प्रकार की कोई कमी रही, तो उसके लिए जो कार्रवाई होगी, उसके लिए संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी जिम्मेदार होंगे। एडीएम ने कहा कि इसके अलावा पानी-बिजली की समस्या को लेकर भी विभागीय अधिकारी और सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका अधिकारी को निर्देश दिया। वहीं, एसडीएम को निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारियों की मॉनिटरिंग की जाए और प्रगति रिपोर्ट ली जाए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now