भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित मुदिता शर्मा ने जिला कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित मुदिता शर्मा ने जिला कलेक्टर से की शिष्टाचार भेंट

नागौर। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 23 मई को जारी किए गए सिविल सेवा परीक्षा 2022 के परिणाम में 381वां स्थान हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित मेड़ता नागौर निवासी मुदिता शर्मा ने सोमवार को जिला कलेक्टर पीयूष समारिया से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर नागौर जिले का नाम रोशन करने पर मुदिता शर्मा को शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुदिता शर्मा ने जिला कलेक्टर से सिविल सेवा में कार्य करने के विषय पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ उनके पिता भगवती लाल शर्मा व माता पार्वती देवी भी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now