लाडनूं में रामूराम साख बने कांग्रेस के प्रदेश सचिव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में रामूराम साख कांग्रेस के प्रदेश सचिव बने

लाडनूं। क्षेत्र के ऊजावान नेता रामूराम साख को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने एक आदेश जारी करके उन्हें यह पदभार सौंपा हैं। साख इस क्षेत्र में लम्बेे समय से लगातार राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राहुल गांधी व सोनिया गांधी सहित लगभग सभी बड़े कांग्रेस नेताओं से उनके सुमशुर सम्पर्क हैं। हाल ही में वे कर्नाटक चुनाव के दौरान वहां लगातार चुनाव प्रचार कार्य में निःस्वार्थ भाव से लगे रहे थे। साख लाडनूं तहसील के रताऊ गांव के निवासी हैं तथा डीडवाना में उत्तम हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के नाम से उनका मेडिकल का कार्य लम्बे समय से संचालित है। उनकी सेवाभावना की सर्वत्र प्रशंसा की जाती रही है। पिदल्े विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस की ओर से क्षेत्र में प्रबल दावेदार रहे थे। इस नियुक्ति के लिए साख ने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा व प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के प्रति आभार जताया हैं साख को इस नियुक्ति के लिए क्षेत्र के लोगों नेबधाइयां देते हुए उनकी नियुक्ति को सुयोग्य व्यक्ति को उनके योग्य पदभार सौंपना बताया है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now