लाडनूं में अब चलेगा हाई स्पीड से जिओ का 5जी इंटरनेट, फाईव-जी का शुभारम्भ करके शुरू की रिलायंस जियो की सेवाएं, जागरूकता बाईक रैली निकाली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में अब चलेगा हाई स्पीड से जिओ का 5जी इंटरनेट,

फाईव-जी का शुभारम्भ करके शुरू की रिलायंस जियो की सेवाएं, जागरूकता बाईक रैली निकाली

लाडनूं। इंटरनेट की स्पीड में बढ़ोतरी को लेकर रिलायंस जियो ने देश के कई क्षेत्रों में अपनी 5जी सेवाएं लॉन्च कर दी है। जिसके कारण इंटरनेट यूजर्स को अब बेहतर स्पीड मिल रही है। इसी क्रम में लाडनूं क्षेत्र को भी अब हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिल पाएगी। रिलायंस जिओ ने मंगलवार से लाडनूं में भी 5जी सेवाओं की लॉन्चिंग कर दी है। इस अवसर पर जिओ के सेंट्रल मैनेजर नवरतन शर्मा ने केक काट कर 5 जी सेवाओं का लाॅंन्च किया। मोबिलिटी सेल्स मैनेजर अमित आस्थाना ने इस अवसर पर यहां कम्पनी परिसर में आयोजित समारोह में फाईव जी सेवाओं के सम्बंध में जानकारी प्रदान की। कम्पनी के फाईनेंस लीड अभिषेक सेानी ने समारोह में बताया कि देश में कंप्यूटर क्रांति आने के बाद से भारत ने तकनीकी के क्षेत्र में बड़ी तेज प्रगति करता जा रहा है। लाडनूं क्षेत्र में 5-जी की सेवाएं लॉन्च होने के बाद अब लोगों को और अधिक स्पीड के साथ इंटरनेट की सेवाएं उपलब्ध हो पाएंगी। ज्वायंट पाॅइंट लीड भरत गुर्जर व भंवर सिंह शेखावत ने इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर फाईव-जी के प्रति लोगों में जागरूकता बढाने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों राहूगेट, सदर बाजार, सब्जी मंडी, स्टेशन रोड, होस्पिटल क्षेत्र में बाईक रैली भी निकाली गई और इंटरनेट स्पीड जागरूकता का संदेश दिया गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now