नशामुक्ति का आंदोलन चलाकर नशा मुक्त भारत का सपना साकार करेंगे

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डॉ. नानक दास महाराज साहब को समाज रत्न अवार्ड हे नवाजा

नागौर। जयपुर अखिल भारतीय गरीब धाम सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा कबीर साहब के परम अनुयाई बीजक पाठी आचार्य गरीब दास जी महाराज के पावन गुरु महोत्सव पर गुलाब मैरिज गार्डन श्याम नगर सोडाला जयपुर में वार्षिक उत्सव के दौरान विशाल सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महन्त डॉ. नानक दास जी महाराज साहब को समाज सेवा, पर्यावरण व नशामुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर समाज रत्न अवार्ड से सम्मानित मंच द्वारा मोमेंटो, माला और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
भारत के कोने-कोने से समाज रत्नों को ‘समाज रत्न अवार्ड’ से नवाजा गया।

पिछले तीस वर्षों से लगातार संत नानक दासजी महराज समाज सुधार गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, दीक्षा और सत्संग प्रवचन के माध्यम से नशामुक्ति का आंदोलन चलाकर नशा मुक्त भारत का सपना साकार करेंगे।
साथ ही साथ मेरा पूरा जीवन समाज और देश के लिए समर्पित है। पर्यावरण को लेकर देश-विदेश में जाकर पौधारोपण किया है और समाज में जागृति लाने का काम किया है। भारत की एकता और अखंडता के लिए सामाजिक समरसता समभाव सद्भाव सर्वधर्म की विचारधारा से अखंड भारत का सपना पूरा करने का लक्ष्य बनाया है।
संत का जीवन परमार्थिक जीवन होता है कबीर कहते हैं- ‘सरवर, तरवर, संतजन, चौथा बरसे मेह।
परमारथ के कारने चारों धारी देह।’
साधु का जीवन समाज कल्याण के लिए मानव को सही राह दिखाने के लिए खुद परेशानियां लेकर के और दूसरों को सुख देने का कार्य संत लोग करते हैं।[the_ad id=”771″]

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला सुरक्षा को लेकर हुई जिला स्तर पर बैठक में पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श, महिला सुरक्षा को लेकर बैठक में राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठ जन संबंल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में व्यापार प्रचार प्रसार के संबंध में की गई चर्चा

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now