आँगन बाड़ी कार्यकर्त्ता करेगी 11जुलाई से आंदोलन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दो लाख आँगन बाड़ी कार्यकर्त्ता करेगी 11जुलाई से आंदोलन

लाडनूं । श्रमिक एवं कर्मचारी संगठनों से जुड़े जगदीश प्रसाद घिंटाला कसुम्बी नें आंगन बाड़ी कार्यकर्त्ता यूनियन द्वारा दो लाख से ज्यादा मानदेय कर्मियों के 11जुलाई से शुरू हो रहे आंदोलन का समर्थन करते हुये समस्त कर्मचारी एवं मानदेय कर्मियो से महिला शक्ति का साथ देने की अपील भी कही है. घिंटाला नें बताया की अशोक गहलोत सरकार नें अपने चुनावी घोषणा -पत्र पर भी गौर नहीं किया, जबकि डेढ़ साल बाद भी जनता के बीच वोट मांगने जाना होगा. ऐसे मे सब्र खो चुकी राज्य की आँगन बाड़ी कार्यकर्त्ता, सहायिका व साथिन बहिने आगामी 11जुलाई को जिला एवं उपखण्ड -ब्लॉक स्तर पर धरना -प्रदर्शन कर आर -पार की लड़ाई का आगाज करेगी. भंवरी देवी, चंद्रा राम मेहरा, माया, इंसाफ खान, गुमाना राम व हीरा राम मेघवाल सहित ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी संगठनो नें पूर्व मे भी मानदेय कर्मियों का मानदेय 21000₹मासिक करने, साथिनों को मानदेय मे शामिल करने ओर ड्यूटी चार्ट बनाने सहित दर्जन भर मुद्दों पर एक जिला स्तरीय सम्मेलन मे सहयोग की बात भी कही ओर आगे भी सहयोग करने का वादा किया. इस बीच दो जुलाई को दोपहर 2बजे स्काउट भवन, स्टेडियम के पास मे जिलाध्यक्ष आँगन बाड़ी यूनियन की अध्यक्षता मे ब्लॉक कोर कमेठी की बैठक आयोजित की जायेगी, जिसमे 11जुलाई के आंदोलन को अंतिम रूप दिया जायेगा l

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिला सुरक्षा को लेकर हुई जिला स्तर पर बैठक में पुलिस द्वारा किये जा रहे उपायों सहित विभिन्न मुद्दों पर किया गया विचार-विमर्श, महिला सुरक्षा को लेकर बैठक में राजकॉप ऐप, महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाईन, साइबर सेफ्टी, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, वरिष्ठ जन संबंल योजना, महिला बीट अधिकारी, विशाखा गाईड लाइन एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम आदि के संबंध में व्यापार प्रचार प्रसार के संबंध में की गई चर्चा

लाडनूं में मनोरंजन, खरीदारी, खाने-पीने का केन्द्र बना मारवाड़ मेगा ट्रेड फेयर : एक रिपोर्ट, कोई नौकायन का मजा ले रहा है, कोई ट्रेन के सफर का आनंद, किसी को ताजा फलों का ज्यूस पसंद है तो कोई छोला-भटूरा व पिज्जा का शौकीन है, बच्चों-युवाओं और महिलाओं को झूले ही नहीं आकर्षक वस्तुएं भी लुभा रही हैं

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now