‘वन रेंक वन पेंशन’ योजना से छोटे सैन्य वर्ग के वंचित रहने के विरोध में दिया ज्ञापन, पूर्व सैनिकाें ने निकाली रैली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

‘वन रेंक वन पेंशन’ योजना से छोटे सैन्य वर्ग के वंचित रहने के विरोध में दिया ज्ञापन, पूर्व सैनिकाें ने निकाली रैली

लाडनूं। ब्लाॅक के भूतपूर्व सैनिकों के संगठन फेडरेशन ऑफ वेटरंस एसोसिएशन के तत्वावधान में क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं ने यहां रैली निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री के नाम के ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंप कर पूर्व सैनिक वर्ग की मांगों के समाधान की मांग की गई। इन्होंने पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे अन्याय के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया और ओआरओपी की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। साथ ही देशव्यापी आंदोलन में शामिल होकर विरोध करने की चेतावनी दी।

लाखों पूर्व सैनिक हैं आंदोलनरत

ज्ञापन में बताया गया है कि राष्ट्ररक्षा में समर्पित रहे लाखों पूर्व सैनिक, युद्ध-वीरांगनाएं और दिव्यांग पूर्व सैनिक लम्बे समय से अपनी उचित मांगों के समाधान के प्रयोजन से आंदोलनरत है। देश के हर कोने से गत 3 अप्रैल को जिलाधीशों के माध्यम से और 30 अप्रैल को सांसदों के माध्यम से विभिन्न मांगों का ज्ञापन भेजे गए थे। इसके साथ ही गत 20 फरवरी से दिल्ली के जंतर-मंतर पर पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं धरने पर बैठे हैं। इस धरने को एक सौ दिन पूरे हो चुके, पर सरकार द्वारा अभी कोई इस सम्बंध में कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। सरकार ने दीर्घ प्रतीक्षित वन रेंक वन पेंशन ओआरओपी. व अन्य मांगों को स्वीकृत किया था, परन्तु गैर अधिकारी पूर्व सैनिकों, जो 97 प्रतिशत हैं, के सम्बन्ध में सही तथ्य प्रस्तुत नहीं किये जाने से इन मांगों के सन्दर्भ में एैतिहासिक भेद-भाव और अन्यायपूर्ण फैसले हुए हैं और यह वर्ग बड़े वर्ग के समक्ष बुरी तरह ठगा हुआ महसूस कर रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि राष्ट्रीय स्तर पर लाखों पूर्व सैनिकों द्वारा गठित संगठन ‘फेडरेशन ऑफ वेटरंस एसोसिएशंस’ से वार्ता कर समस्त मांगों पर उचित संज्ञान लेते हुए उनका शीघ्र निराकरण किया जाए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now