लाडनूं के टैगोरियन्स ने एनसीसी के एटीसी शिविर में जीते गोल्ड मेडल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के टैगोरियन्स ने एनसीसी के एटीसी शिविर में जीते गोल्ड मेडल

लाडनूं। एनसीसी की 3 राज बटालियन सीकर का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सीजीपी स्कूल लक्ष्मणगढ़ में आयोजित किया गया, जिसमे कुल 475 कैडेटस ने भाग लिया। कैंप मे कैडेटस ने एकता और अनुशासन की बुनियाद पर ड्रिल, मेप रिडीग, हथियार खोलना जोडना, टीम वर्क आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया। कैंप के दौरान खेल प्रतियोगिता व सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की गई, जिनमे टैगोर स्कूल निंबी जोधा के जूनियर डिवीजन कैडेटस आर्यवर्द्धन सिंह राठौड़, कानाराम रेवाड, रोहित गोदारा एवं जूनियर विंग कैडेट्स कोमल कवर, खुशी जानू, गुन्जन राठोड ने टग ऑफ वार और कबड्डी मे गोल्ड मेडल जीता और खो-खो में सिल्वर मेडल जीता। विजेताओ को कैंप कमांडेंट ले. कर्नल एसडी मिठारवाल ने पदक पहनाकर बधाई दी। इस दौरान एसएम जहागीर खान, बीएचएम प्रहलाद राम सहित बटालियन के पीएल स्टॉफ, एनसीसी अधिकारी, गर्ल्स केयरटेकर उपस्थित रहे स अच्छा प्रदर्शन कर कैंप से लौटे कैडेटस का एनसीसी अधिकारी रविन्द्र सिंह जोधा, प्रधानाचार्य गोपाल सिंह सिंधु, सुर्यप्रकाश सिखवाल, नीतु शर्मा ने खुशी जताकर स्वागत किया व निदेशक गुलाब सिंह शेखावत ने सभी कैडेटस को शुभकामनाएं दी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now