डीडवाना को जिला मुख्यालय नहीं बनाया तो बड़े जन आंदोलन की घोषणा, माकपा नेता यादव ने कहा डीडवाना को लेकर की जा रही है साजिश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डीडवाना को जिला मुख्यालय नहीं बनाया तो बड़े जन आंदोलन की घोषणा,

माकपा नेता यादव ने कहा डीडवाना को लेकर की जा रही है साजिश

लाडनूं। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता भागीरथ यादव ने डीडवाना के बजाए जिला मुख्यालय कुचामन को बनाने के प्रयासों पर विरोध जताते हुए कहा है कि इसके लिए हम मुख्यमंत्री से मिलेंगे और अगर मुख्यमंत्री डीडवाना को जिला मुख्यालय नहीं बना पाए तो बहुत बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा, जो ऐतिहासिक होगा। यह आम जन का आंदोलन होगा और इसके लिए गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक जाएंगे। युवाओं, किसानों, व्यापारियों सबके बीच आंदोलन को लेकर जाएंगे। सभी राजनैतिक दलों से भी इसके लिए सम्पर्क किया जाएगा और गैर राजनैतिक आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम 40 साल से डीडवाना को जिला बनाने की मांग करते आ रहे हैं। यहां जिला बनने की पूरी व्यवस्थाएं हैं। यहां केवल कलेक्टर और एसपी को लाकर बैठाना है, बाकी यहां सभी विभागों की जिला स्तर की पूरी व्यवस्थाएं मौजूद हैं। यह विडम्बना ही है कि डीडवाना जो बहुत बड़ा और पुराना शहर है, जहां सभी गांवों से लोग खरीदारी के लिए यहां आते हैं। जबकि कुचामन तो 10 साल पहले तहसील तक नहीं था और जिला बनाने लायक कोई आॅफिस नहीं हैं। इसके बावजूद डीडवाना को बंजर और पिछड़ा बनाने की साजिश की जा रही है। सरकार को जिला मुख्यालय डीडवाना को ही बनाना होगा। डीडवाना के बजाए कुचामन को प्रमुखता देने का मतलग हमारे राजनेताओं के प्रयासों में कहीं न कहीं कोई कमी रही है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now