केन्द्र सरकार देश को कमजोर कर रही है- विधायक मुकेश भाकर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में विधायक के नेतृत्व में किया गया सत्याग्रह

लाडनूं। kalamkala.in विधायक मुकेश भाकर ने भाजपानीत केन्द्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार किसानों और जवानों को कमजोर करके देश के लोकतंत्र को खोखला कर रही है। देश के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों को निजी हाथों में सौंपने के काम के साथ सरकार अब सेना को भी कमजोर करने की साजिश रच रही है। यह अग्निवीर योजना देश के युवाओं को भी कमजोर कर रही है। इसी कारण लगभग हर प्रांत में युवा वर्ग इसका पुरजोर विरोध कर रहा हैं। सोमवार को यहां उपखंड कार्यालय व पंचायत समिति के समक्ष विधायक मुकेश भाकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जन प्रतिनिधियों ने उपखंड कार्यालय के समक्ष एकत्र होकर सत्याग्रह किया। इस अवसर पर अन्य वक्ताओ ने भी अपने विचार रखते हुए अग्निपथ योजना को देशहित की नहीं होना बताया। इस सत्याग्रह कार्यक्रम में नगर पालिका के अध्यक्ष रावत खान, पंचायत समिति के प्रधान हनुमानराम कासनिया, उपप्रधान प्रतिनिधि कालूराम गेनाणा, पूर्व सरपंच मोहनराम जानूं, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष चंदन डूडी, नगर पालिका उपाध्यक्ष मुकेश खींची, पार्षद हाजी सत्तार खां, नौशाद अली सिसोदिया, मनसब खान, इस्लाम, श्यामलाल गुर्जर, कन्हैयालाल लोहिया, फैजू खां आदि लोग मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now