पाली की फल मंडी में पंचधातु निर्मित सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का अनावरण, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया अनावरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पाली की फल मंडी में पंचधातु निर्मित सावित्री बाई फुले की प्रतिमा का अनावरण,

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया अनावरण

पाली मारवाड़। स्थानीय कषि उपज मंडी समिति के सावित्री बाई फुले फल मंडी प्रांगण में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की पंच धातु से निर्मित प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया। गहलोत ने पर्यावरण के संरक्षत पर बल दिया तथा सावित्री बाई को देश की महान शिक्षिका बताते हुए कहा कि समस्त पिछड़ों व महिलाओं के लिए वे सदैव आदर्श व प्रेरणादायक रहेंगी। उन्होंने बताया कि पाली के संभाग बनने से विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालय खुलेंगे और आमजन को राहत मिलेगी व क्षेत्र का विकास हो सकेगा। इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय जागृति मंच के जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल सोलंकी ने बताया कि सावित्री बाघ फुले देश में महिला शिक्षा की अलख जगाने वाली प्रथम शिक्षिका थी। भारी सामाजिक विरोध के बावजूद उन्होंने अपने चुने हुए मार्ग पर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। मंडी परिसर में आयोजित इस मूर्ति अनावरण समारोह में समिति के अध्यक्ष कैलाश कालली, छंवरलाल कछवाह, रमेश सोलंकी, प्रदीप कच्छवाह, मिश्रीलाल सोलंकी, परसा सोलंकी, ढेलाराम परिहार, ताराचन्द टाक, जगदीशप्रसाद भाटी, प्रेमाराम तंवर, शिवजी सांखला, उमेश सांखला, भेराराम दगदी, हुकमचंद भाटी, अर्जुन राठौड़, विजय कच्छवाह, लीलाराम गहलोत, कैलाश गहलोत, मनीष राठौड़, मुकेश सांखला, मिश्रीलाल सोलंकी आदि प्रमुख लोगों ने अतिथियों का माल्यार्पण करके उनका स्वागत-सम्मान किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now