महिने भर से पेयजल आपूर्ति बंद होने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महिने भर से पेयजल आपूर्ति बंद होने से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

लाडनूं (अबू बकर बल्खी)। यहां तेली रोड़ की गली नम्बर 35 व आसपास की गलियों में पानी नहीं आने से परेशान लोगों ने सड़कों पर आकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। उन्होंने आगामी दिनों में समस्या का समाधान नहीं होने पर जलदाय विभाग के सामने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। पार्षद प्रतिनिधि बिदाम बोपारी ने बताया कि गर्मी की शिद्दत में भी तेली रोड़ पर पेयजल सप्लाई सुचारू नहीं हो रही। यहां पिछले एक महीने से गली नम्बर 34, गली नम्बर 35 व गली नम्बर 36, 37 में पानी की सप्लाई बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या से परेशान वार्ड के लोगों ने अब प्रदर्शन व नारेबाजी कर अधिकारियों को जगाने का प्रयास कर रहे हैं। गोल्डन ईरा संस्था के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि तेली रोड़ पर पेयजल सप्लाई में भेदभाव किया जा रहा है, जिसके चलते यहां जनता परेशान हो रही है। लोगों को अपने निजी खर्च से पानी के टैंकर मंगवाकर गुजारा करना पड़ रहा है। इस बारे में पीएचईडी के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद पूर्ण समाधान नहीं हो रहा है। पेयजल की समस्या से त्रस्त इन लोगों ने सड़क पर निकल कर नारेबाजी की व जलदाय विभाग पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now