जर्जर विद्युत खम्भे के गिरने की आशंका से भयभीत लोगों ने सपोर्ट में लगाए पत्थर के पाटिए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जर्जर विद्युत खम्भे के गिरने की आशंका से भयभीत लोगों ने सपोर्ट में लगाए पत्थर के पाटिए

लाडनूं। शहर में अनेक स्थानों पर बिजली के खंभों की खस्ता हालत हादसों की ओर संकेत करती है, इसके बावजूद उन्हें हटाकर नए खंभे लगाने की तरफ विद्युत निगम अधिक ध्यान नहीं दे रहा है। यहां तेली रोड की गली नंबर 28 में एक विद्युत खंम्भा जर्जर अवस्था में खड़ा है। आसपास के लोग इसकी हालत देखकर भयभीत है। इस खंभे का निचला हिस्सा बुरी तरह से कटा हुआ है और कभी भी गिर सकने की हालत में हैं डरे हुए इर्दगिर्द के लोगों ने इस खम्भे को पत्ािर की पट्टियों के टुकड़े लगा कर इस खंभे कइसके कभी गिरने से कोई बड़ा हादसा संभव है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस सम्बंध में लाडनूं के विद्युत विभाग को सूचना दे रखी है, लेकिन खंभा बदले जाने की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही आई आंधी-तूफान की स्थिति में लाडनूं के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 500 बिजली के खंभे धराशायी हो चुकें इस कारण यहां के लोग चिन्तित हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

सीवरेज लाइन में वर्षाजल को प्रवाहित नहीं करें और पुराने ड्रेनेज सिस्टम को अवरूद्ध नहीं करें- असलम खान ‘महिलाओं के लिए सीवरेज परियोजना एवं स्वच्छता’ विषय पर महिला लक्षित समूह कार्यक्रम आयोजित

शहर चुनें

Follow Us Now