डॉ राठौड़ की स्मृति में दौड़ और पौधारोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डॉ राठौड़ की स्मृति में दौड़ और पौधारोपण
लाडनूं ।(नरपतसिंह गोड) भारत विकास परिषद शाखा लाडनूं के तत्वावधान में मंगलवार  को सुबह 5 बजे स्व. डॉक्टर भगवान सिंह  राठौड़ के जन्म दिवस के उपलक्ष में अच्छे स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से “रन फॉर यूनिटी” दौड़ का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह से भाग लिया।
पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्व राठौड़ की पुण्य स्मृति में पौधारोपण भी किया गया। परिषद के सुशील पीपलवा, अंजना शर्मा, प्रकाश सोनी, सीए नीतेश माथुर, लक्ष्मण शर्मा और लाडनूं शहर से नरपत सिंह गोड , हुकुम सिंह, जगदीश पोटलीया, लक्ष्मीकांत भोजक, संतोष भोजक, छोगाराम बुरड़क, सुरेश चौधरी, लूनाराम गोदारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सूत्रधार डॉ ज्योत्सना राठौड़, अभिलाषा और अभिषेक राठौड़ ने सभी सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now