लाडनूं माली समाज ने ज्ञापन देकर 12 प्रतिशत पृथक आरक्षण की मांग उठाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं माली समाज ने ज्ञापन देकर 12 प्रतिशत पृथक आरक्षण की मांग उठाई

लाडनूं। तहसील स्तरीय समस्त माली समाज ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का एक ज्ञापन यहां उपखण्ड अधिकारी अनिल कुमार को सौंप कर माली (सैनी) समाज को 12% आरक्षण देने की मांग के साथ 11सूत्रीय मांगें प्रस्तुत की।
ज्ञापन में महात्मा ज्योति फुले कल्याण बोर्ड का गठन करने, महात्मा ज्योति बा फुले जयंती पर 11 अप्रेल को अवकाश घोषित करने, भारतीय सेना में सैनी रेजिमेंट का गठन करने, महात्मा फुले दम्पति को भारत रत्न अवार्ड दिए जाने आदि मांगें उठाई गई। ज्ञापन देने वालों तहसील स्तरीय माली समाज के गिरधारी लाल सांखला, पूर्व सरपंच दुलीचंद सांखला, पार्षद यशपाल आर्य, सम्पतराज टाक, मुन्ना लाल टाक, बंशीलाल सुईवाल, जंवरीमल पंवार, हनुमन्त सिंह परिहार, जयप्रकाश टाक, डालमचंद सांखला, सागरमल भाटी, गुलाबचंद चौहान, राजेश सांखला, हरिओम टाक, रामावतार टाक, बाबूलाल टाक, सुखदेव टाक आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now