विधानसभा चुनावों को लेकर सभी सीटों पर सर्वे का निर्णय, कार्यकर्ताओं को सौंपी अलग-अलग जिम्मेदारी, राष्ट्रीय लोक दल पार्टी की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विधानसभा चुनावों को लेकर सभी सीटों पर सर्वे का निर्णय, कार्यकर्ताओं को सौंपी अलग-अलग जिम्मेदारी,

राष्ट्रीय लोक दल पार्टी की बैठक आयोजित

जयपुर। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ साथियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कृष्ण कुमार सारण की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल की भागीदारी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न सीटों पर सर्वे का काम अलग-अलग जिम्मेदारी को देख कर के सौंपा गया। शीघ्र ही राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोकदल का अभियान सम्मेलन प्रारंम्भ होगा। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चैधरी, पूर्व प्रधान मंत्री चैधरी चरण सिंह व पूर्व केन्द्रीय मंत्री चैधरी अजीत सिंह के समर्थन में बैठक में नारे लगाए गए। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव इलियास खान, प्रदेश सचिव एडवोकेट रामेश्वरलाल पटेल, रामानन्द आर्य, बिहारीलाल महरिया का विशेष योगदान रहा। बैठक के संयोजक कांशीराम मेघवाल थे तथा कार्यक्रम का संचालन रामगोपाल भूरिया ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार सारण, प्रदेश उपाध्यक्ष हरवीर सिंह सामरा, युवा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजदार, छात्र युवा प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश बेनीवाल, एडवोकेट भागीरथ मान, रघुवीर चैधरी, प्रेम गोदारा, मुरारी लाल, चन्द्राराम आर्य, सीताराम, मोहन लाल चैधरी, संदीप, निरंजन, योगेश, साबुद्दीन, महेन्द सिंह, सूरज सिंह चेतन, मुकेश गुर्जर, भल्लाराम, प्रदीप, तथा सभी जिला अध्यक्ष युवा लोकदल छात्र लोकदल के तमाम पदाधिकारी, कार्यकारिणी के वरिष्ठ साथी सम्मिलित हुए।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now