योग का लक्ष्य वैश्विक एकात्मता कायम करना- कुलपति प्रो. दूगड़, विश्व योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

योग का लक्ष्य वैश्विक एकात्मता कायम करना- कुलपति प्रो. दूगड़,

विश्व योग दिवस पर सामुहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं। विश्व योग दिवस के अवसर पर यहां जैन विश्वभारती संस्थान के महाप्रज्ञ सभागार में सामुहिक योगाभ्यास किया गया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए में योग दिवस को एकात्मता की स्थापना का सशक्त माध्यम बताया और कहा कि योग से शरीर, मन और चित की शुद्धि होती है। इस शुद्धिकरण से एकात्मता का विकास होता है। योग का उद्देश्य विश्व के प्राणी मात्र के प्रति एकात्म भाव की समुत्पति है। इस अवसर पर योग एवं जीवन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रद्युम्नसिंह शेखावत ने केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटाकोल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। जिसमें गर्दन, कमर, घुटनों आदि की विभिन्न क्रियाएं करवाई गई तथा अनेक योगासनों एवं प्राणायाम, प्रार्थना और ध्यान का अभ्यास भी करवाया गया। अंत में डा. युवराज सिंह खंगारोत ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. बीएल जैन, प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, उप कुलसचिव विनीत सुराणा, सहायक कुलसचिव दीपाराम खोजा, पंकज भटनागर, विताधिकारी आरके जैन, जगदीश यायावर, शरद जैन, डा. वीरेन्द्र भाटी मंगल, रमेशदान चारण आदि उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now