नशामुक्त भारत पखवाडा के समापन पर देश को नशामुक्त करने की दिलायी शपथ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नशामुक्त भारत पखवाडा के समापन पर देश को नशामुक्त करने की दिलायी शपथ

लाडनूं । जैन विश्व भारती संस्थान विश्वविद्यालय में यूजीसी के निर्देशानुसार मनाए जा रहे ‘नशामुक्त भारत पखवाड़ा’ का सोमवार को यहां शपथ-ग्रहण के साथ समापन किया गया। कुलपति प्रा.े बच्छराज दूगड़ के मार्गदर्शन में यहां पिछले 15 दिनों से नशामुक्ति पखवाडे ़के तहत विभिन्न आयोजन किए गए। समापन पर आयोजित नशामुक्ति शपथ ग्रहण में सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के  समन्वयक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने इस अवसर पर नशा मुक्ति पखवाड़ा की जानकारी देते हुए संस्थान के सभी सदस्यों एवं उपस्थित विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई। प्रो. त्रिपाठी ने सबको प्रेरित किया कि सभी ने एकजुट होकर नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्वयं के साथ ही अपने परिवार, मित्र, समुदाय को भी नशामुक्त रखने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि परिवर्तन व्यक्ति के भीतर से शुरु होता है, इसके लिए स्वयं से शुरू करेंगे तो अपने देश को नशामुक्त बनाने के संकल्प को भी साकार कर पाएंगे। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने शपथ ग्रहण करते हुए देश को नशा मुक्त करने में अपना योगदान देने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. बीएल जैन, विताधिकारी राकेश कुमार जैन, उप कुलसचिव विनीत सुराणा, सहायक कुल सचिव दीपाराम खोजा, पंकज भटनागर, डॉ. युवराजसिंह,, जगदीश यायावर, डॉ. वीरेन्द्र भाटी, शरद जैन, रमेश चारण, रमेश सोनी आदि उपस्थित रहे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now