लाडनूं में पेयजल सप्लाई सुधारने और सीसी टीवी कैमरे ठीक करवाने की मांग उठी, ईदुलजुहा पर कानून-व्यवस्था को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में पेयजल सप्लाई सुधारने और सीसी टीवी कैमरे ठीक करवाने की मांग उठी,

ईदुलजुहा पर कानून-व्यवस्था को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित

लाडनूं। यहां पंचायत समिति स्थित कांफ्रेंस हॉल में उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढवाल की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईदुलजुहा की नमाज और व्यवस्थाओं के बारे में प्रशासन ने जानकारी ली और तदनुरूप विभिन्न व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए। बैठक में पानी व बिजली की समस्या भी उठाई गई। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता निखिल खंडेलवाल व विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता राजकुमार तुनगरिया ने सप्लाई व्यवस्था की जानकारी देते हुए सुधार का भरोसा दिलाया। नरपतसिंह गौड़ ने कानून और व्यवस्था सम्बंधी सवाल उठाते हुए चोरों, नकबजनों की धरपकड़ तेज करने की जरुरत बताई। जगदीश यायावर ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के नाकारा होने की बात उठाई, जिस पर एसडीएम गढवाल और पुलिस उप अधीक्षक राजेश ढाका, थाना प्रभारी रामनिवास मीणा ने नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता रामेश्वर जाट को उन्हें दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों को शहर की निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक बताया। बैठक में सुमित्रा आर्य, लाल मो. छींपा, शहर काजी सैयद मो. मदनी अशरफी, बलजी बिसायती, याकूब शौरगर, शिम्भुसिंह जैतमाल, जेपी टाक, शब्बीर शेख, कैलाश घोड़ेला, नौशाद सिसोदिया, अयूब खां मोयल, नरपतसिंह गौड़ आदि के अलावा विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सुप्रीम फाउण्डेशन जसवन्तगढ़ की ओर से प्राथमिक स्तर तक के कमजोर विद्यार्थियों के लिए संचालित की गई रिमेडियल कक्षाएं, लाडनूं तहसील के कुल 59 राजकीय विद्यालयों में कुल 1449 विद्यार्थी हुए लाभान्वित, अध्ययन के साथ विद्यार्थियों ने 807 परिन्डे बांधे और 59 पौधे लगाए

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now