पानी पीने के लिए सड़क पार कर जा रही महिला की डम्पर की टक्कर से मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पानी पीने के लिए सड़क पार कर जा रही महिला की डम्पर की टक्कर से मौत

लाडनूं। तहसील के ग्राम लोढसर में एक बाईक से उतर कर पानी पीने के लिए रास्ता पार कर रही एक महिला की डम्पर की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जसवंतगढ़ पुलिस थाने के थानाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि 45 वर्षीया महिला सन्तोष देवी पत्नी मघाराम निवासी ग्राम धां किसी के साथ अपने गांव से गनेड़ी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान लोढ़सर में बालाजी क्रेशर के पास पानी पीने के लिए रास्ता पार करते समय तेज रफ्तार में आ रहे डम्पर ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें महिला बुरी तरह से कुचल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से महिला को सीकर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से दुर्घटनाकारित करने वाले वाहन डम्पर जब्त कर लिया है। यह डम्पर बिना नम्बरों का था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में डम्परों का आवागमन बहुत अधिक होता है और इनके द्वारा यातायात नियमों का कोई पालन नहीं किया aजाता। इनका तेज रफ्तार रहना और ओवरलोड होकर दौड़ना इस क्षेत्र के लोगों के लिख खतरा बना हुआ है। परिवहन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now