पूर्व विधायक मनोहर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अनेक दिग्गज नेता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्व विधायक मनोहर सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अनेक दिग्गज नेता

लाडनूं। पूर्व विधायक मनोहर सिंह की शोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के अनेक प्रदेश स्तर के दिग्गज नेता यहां पहुंच रहे हैं। वे यहां करणी निवास में रखी गई शोकसभा में सम्मिलित होकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इस शोक सभा में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष व पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनिया, सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, विधायक नाराण सिंह देवल, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवा, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. रजनी गावड़िया, भाजपा के जिला महामंत्री रामाकिशन खीचड़ आदि ने यहां पूर्व विधायक के प्रति अपनी पुष्पांजलि अर्पित की और उनके निधन को भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुमित्रा आर्य, भाजपा के विधानसभा संयोजक उमेश पीपावत, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश बागड़ा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नाथूराम कालेरा, भाजपा के निमबी जोधां ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवरत्न खीचड़, श्यामसुन्दर पंवार, तेजसिंह जोधा, आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now