लाल डायरी से डरे हुए हैं मुख्यमंत्री, जिसके लिए कहा मेरी गद्दी बचाई, उसे सच्चाई उगलते ही तत्काल हटा डाला- जोशी, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से ‘कलम कला’ की विशेष भेंटवार्ता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाल डायरी से डरे हुए हैं मुख्यमंत्री,
जिसके लिए कहा मेरी गद्दी बचाई, उसे सच्चाई उगलते ही तत्काल हटा डाला- जोशी,

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी से ‘कलम कला’ की विशेष भेंटवार्ता

लाडनूं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि लाल डायरी से मुख्यमंत्री डरे हुए हैं। ऐसा लाल डायरी में क्या है। मुख्यमंत्री ने तो स्वयं कहा था कि अगर उनकी सरकार को बचाने वाले राजेंद्र गुड्डा है। आखिर एक दिन में ऐसा क्या हो गया कि राज्य में महिला सुरक्षा की बात करते ही उन्हीं मंत्री को एक दिन में हटा दिया गया। मुख्यमंत्री को इतना डर क्यों लग रहा है? आखिर, उस लाल डायरी में है ऐसा क्या है? उन्होंने यहां ‘कलम कला’ को विशेष भेंट में सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि लाल डायरी में इनकी सरकार के व दिल्ली तक के नेताओं के काले कारनामे हैं। जोशी ने कहा कि अगर किसी ने महिला सुरक्षा को लेकर हकीकत बता दी तो सीएम को इतनी तकलीफ हो गई और रातों-रात मंत्री को हटा दिया। इतना सख्त रवैया अगर अपराधों के खिलाफ भी रखते, तो शायद दुष्कर्म की घटनाएं राजस्थान में नहीं होती। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का महिलाओं के प्रति दोहरा चरित्र है। विधानसभा में जिसने सही बात कही, उसको हटा दिया। उनका ही एक मंत्री कहता है कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है, उसको गले लगाया जा रहा है। यह दोहरा चरित्र है। उन्होंने प्रदेश में निरन्तर घट रही दुष्कर्म की घटनाओं पर सरकार को धिक्कारते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।

सरकार को उखाड़ फेंकेंगे

प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने इस अवसर पर ‘अब नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के बारे में बताया कि जयपुर में एक अगस्त को राजस्थान की सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन होगा, जिसमें नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। यह अभियान जन जन की आवाज बन चुका है, क्योंकि नारी का अपमान नहीं सहेगा राजस्थान, पेपर लीक में युवाओं के साथ धोखा नहीं बर्दाश्त करेगा राजस्थान, इस प्रकार के तमाम मुद्दों को लेकर पूरा प्रदेश एक होगा और इस सरकार को हमेशा हमेशा के लिए उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होंगे।

पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कसूम्बी के शर्मा कुंज में भाजपा पदाधिकारियों से अनौपचारिक बैठक लेकर बातचीत भी की। उन्हें वार्ता के दौरान एक अगस्त को जयपुर में आयोज्य विशाल कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जोशी ने जिले भर की संगठन की स्थिति और गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. रजनी गावड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, जगदीश पारीक, भंवरलाल सैनी, श्याम प्रताप सिंह रूंवा, डीडवाना के भाजपा नेता जितेंद्र सिंह जोधा, बुधाराम गर्वा, देवाराम पटेल, महेन्द्र सेठी, राजेश भोजक, ओमप्रकाश लील, पवन टाक, ओमप्रकाश सैन, रमेश अपूर्वा, भोजराज शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

कसूम्बी में हुआ भावभीना स्वागत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी बुधवार रात को लाडनूं दौरे पर आए। ग्राम कसूम्बी में उनका भावभीना स्वागत किया गया। कसूम्बी स्थित शर्मा कुंज में बागड़ा परिवार व ग्रामीणों की ओर से भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा के नेतृत्व में अनिल पिलानिया, अखिल भारतीय बागड़ा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद बागड़ा, होमीका बागड़ा, कनिष्का बागड़ा, सक्षम बागड़ा, भगवती बागड़ा, अनिल पिलानिया आदि ने प्रदेशाध्यक्ष जोशी, भाजपा के जिला प्रभारी अशोक सैनी व उनके साथ आए अन्य भाजपा नेताओं का वैदिक ऋचाओं से अंकित दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच मगीलाल राठी, सहीराम राहड़, श्रीकांत चोटिया, प्रेमसुख शर्मा, हरी शर्मा, जगदीश यायावर सहित टीम ओमप्रकाश बागड़ा के कार्यकर्ता रहे उपस्थित रहे। जोशी बाद में पूर्व विधायक मनोहर सिंह के निवास करणी पैलेस भी गए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

नवीन प्रयोग: ‘कम्प्यूटर बस’ में की गई छात्राओं के लिए विशेष कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था, सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ की ओर से लाडनूं व दुजार में छात्राओं के लिए शुरू किए गए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स

बारिश से पूर्व जल भराव रोकने के पुख्ता इंतजाम करें, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के लिए आवश्यक कार्रवाई करें- कलेक्टर अवधेश मीणा, सभी नगरीय निकाय बारिश में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखें, सभी नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का काम 7 दिनों में पूरा करें व सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रखें, मानसून की पूर्व तैयारियों और आपदा प्रबंधन को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

सभी शहरी निकायों में 18 जून को भी जारी रहेंगे शहरी सेवा शिविर, शहरी नागरिकों को मिलेगा विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, लाडनूं के वार्ड सं. 7 व 8 के लिए होगा 18 जून को शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now