गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंच कर हर घर में वितरित कर रहे हैं तिरंगे झंडे, लाडनूं क्षेत्र में समाजसेवी कर्नल प्रताप सिंह रोडू चला रहे हैं ‘हर घर तिरंगा अभियान’

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंच कर हर घर में वितरित कर रहे हैं तिरंगे झंडे,

लाडनूं क्षेत्र में समाजसेवी कर्नल प्रताप सिंह रोडू चला रहे हैं ‘हर घर तिरंगा अभियान’

लाडनूं। समाजसेवी व भाजपा नेता कर्नल प्रताप सिंह रोड़ू द्वारा आगामी स्व्तंत्रता दिवस से पर्व ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाकर समूचे क्षेत्र में गांव-गांव, ढ़ाणी-ढ़ाणी तक हर घर में लोगों तक राष्ट्रध्वज तिरंगा पहुचाने का काम कर रहे हैं। अब तक उन्होंने क्षेत्र के ग्राम समना, तिलोटी, उदरासर, रिडमलास, रायधना, घिरड़ौदा मीठा, लाछड़ी, रींगण, खींवज, ध्यावा, रोडू, बिठुड़ा आदि गांवों व ढाणियों में तिरंगा लोगों तक 5600 झंडे पहुंचाए हैं। वे तिरंगा वितरण के साथ ही वे लोगों को तिरंगा झंडा की अहमियत बताते हुए तिरंगा फहराने का समय, उसे सुरक्षित रखने एवं अन्य तिरंगा सम्बंधी आवश्यक मर्यादाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। कर्नल प्रताप सिंह का कहना है कि नागरिकों में देशभक्ति की भावना पैदा करने, शहीदों के प्रति सम्मान पैदा करने और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाने का कार्य इस तिरंगा अभियान से संभव हो पाएगा। तिरंगा वितरण के इस कार्य में लगे प्रताप सिंह के गांव में पहुंचने पर ग्रामवासी उनका स्वागत भी कर रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान में उनके साथ पायलट अधिराज सिंह राठौड़, लेफ्टिनेंट कर्ननल महीराज सिंह राठौड़, बरड़वा सरपंच धर्मपाल सिंह आदि भी जुटे हुए हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

‘हमारे खिलाफ जिस-जिस ने वोट दिया है और जो भी खिलाफ वोट देने वाले हैं, उन सबको जान से मारेंगे’ लाडनूं के शहरिया बास वार्ड एक में नगर पालिका चुनाव के मतदान को लेकर गंभीर झड़प, 28 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज, मतदान केंद्र से पुलिस ने बदमाशों को हटाया फिर भी मारपीट से नहीं चूके

लाडनूं के मंजीतपाल सिंह सांवराद बने शिवसेना राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान में शिवसेना को नई दिशा देने का लिया संकल्प, समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर राज्य की राजनीति को देंगे नया मोड़

शहर चुनें

Follow Us Now