शिक्षा जागरूकता रैली आयोजित कर नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत से किया लोगों को जागृत, ग्राम खानपुर व भियानी में आयोजित किए गए कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शिक्षा जागरूकता रैली आयोजित कर नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत से किया लोगों को जागृत,

ग्राम खानपुर व भियानी में आयोजित किए गए कार्यक्रम

लाडनूं। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग  के अन्तर्गत एक शिक्षा-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस रैली में करीब 200 छात्राध्यापिकाएं ग्राम भियानी व खानपुर में पहुंची, जहां उन्होंने नुक्कड़ नाटक, संगीत, नाच-गाने, कविता पाठ आदि के माध्यम से बच्चों एवं उनके अभिभावकों को शिक्षा के अधिकार अधिनियम की जानकारी दी। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता का प्रसार करना तथा स्कूलों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने और स्कूल में उनका ठहराव सुनिश्चित कराना है। इस अभियान के तहत छात्रों एवं उनके अभिभावकों को उनके ही अंदाज में शिक्षा की महत्ता को समझाते हुए बताया गया कि देश के विकास में शिक्षा महत्वपूर्ण कड़ी है। गांव से लेकर शहर तक सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक होकर बच्चों को शिक्षा की तरफ आकर्षित कराना चाहिए। हर माता-पिता का अपने बच्चों को स्कूल भेज कर पढाना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. सरोज राय, डॉ विष्णु कुमार, डॉ आभा सिंह आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now