बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार आज सीकर में, लाखों भक्त होंगे शामिल, दिव्य शक्ति से निकलेगी पर्ची

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार आज सीकर में,

लाखों भक्त होंगे शामिल, दिव्य शक्ति से निकलेगी पर्ची

सीकर (राजस्थान)। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का 2 सितंबर शनिवार कोएक दिवसीय दिव्य दरबार राजस्थान के सीकर में लगाया जाएगा। इसके लिए भव्य पंडाल सजाए गए हैं। जिला मुख्यालय सीकर से 20 किलोमीटर दूर कहारों की ढाणी में करीब 200 बीघा खाली जमीन पर यह पंडाल सजाया गया है। दिव्य दरबार में आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है। राजस्थान में होने वाले पहले दिव्य दरबार को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने उमीद है कि लाखों लोग यहां जुटेंगे।

साढे बारह बजे लगेगा खुला दरबार

बताए जा रहे कार्यक्रम के अनुसार पंडित धीरेंद्र शास्त्री शनिवार को सुबह 10.15 बजे चार्टर्ड प्लेन से सीकर के नजदीक तारपुरा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। शहरवासियों द्वारा जगह-जगह उनका स्वागत किया जाएगा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सीकर से 20 किलोमीटर दूर कहारों की ढाणी में शनिवार को 12.15 से दिव्य दरबार होगा। इस दरबार में कोई वीआईपी नहीं होगा। सभी भक्तों को एक समान अर्जी लगाने दी जाएगी। दिव्यशक्ति से ही पर्ची निकलेगी। साथ ही यहां आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था अलग-अलग स्थानों पर होगी। पार्किंग के लिए टू-व्हीलर के लिए पार्किंग चार्ज 20 रूपए और फोर व्हीलर के लिए 50 रुपये रखा गया है। गर्मी के मौसम को देखते हुए सबके लिए पीने के पानी की माकूल व्यवस्था की गई है।

बाबा का रात्रि विश्राम भी सीकर में

पं. धीरेंद्र शास्त्री रात्रि विश्राम सीकर के लोहिया रिसॉर्ट में करेंगे। एक वीडियो संदेश में पंडित पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा ‘बहुत प्रसन्नता के साथ एक संदेश राजस्थान के रणवांकुरो को भेज रहे हैं। वीरों की भूमि राजस्थान के एक स्थान सीकर जिसकी धाक पूरी दुनिया में गुंजायमान है, वहां हम एक दिवसीय दिव्य दरबार लगाने आ रहे हैं। अपने वीडियो संदेश में धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि दिव्य दरबार की भव्य तैयारी करें। सीकर में ही सनातनी परंपरा के अपने मूल सिद्धांत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे। साथ ही सन्यासी बाबा की प्रेरणा से मानव जीवन की भौतिक समस्या का मार्गदर्शन करेंगे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

शहर चुनें

Follow Us Now