लाडनूं से जुझारू नेता भागीरथ यादव उतरेंगे चुनाव मैदान में? माकपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 15 अक्टूबर को जैन भवन में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं से जुझारू नेता भागीरथ यादव उतरेंगे चुनाव मैदान में?

माकपा का कार्यकर्ता सम्मेलन 15 अक्टूबर को जैन भवन में

लाडनूं। कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का कार्यकर्त्ता सम्मेलन 15 अक्टूबर रविवार को सुबह 11 बजे यहां बस स्टेंड स्थित जैन भवन में होगा। इसमें मुख्य वक्ता पार्टी के राज्य सचिव कॉ. अमराराम होंगे। सम्मेलन में विधानसभा चुनाव के संदर्भ इस सम्मेलन में जिला सचिव भगीरथ यादव, तहसील सचिव मदनलाल बेरा, पूर्व सचिव शिवभगवान, प्रवक्ता जगदीश पोटलिया सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता भाग लेंगे।

संघर्षशील नेता की जोर-आजमाइश संभव

आपको बतादें कि किसानों, मजदूरों, रैहड़ी वालों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, व्यापारियों आदि सबके हितों के लिए बरसों से संघर्ष रत नेता भागीरथ यादव आगामी चुनाव में लाडनूं विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतरने की सम्भावना है। इस बैठक को उसी दृष्टिकोण से खासा महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। आम तौर पर हर व्यक्ति इस युवा नेतृत्व को सदैव आशा भरी निगाहों से देखता आया है। वर्तमान में यादव सुदरासन से सरपंच है और माकपा में जिला सचिव भी हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now