झाड़ेली में बेकाबू रोडवेज बस गड्‌ढे में गिरी : बस में सवार 15 से अधिक यात्री घायल, 6 गंभीर रेफर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

झाड़ेली में बेकाबू रोडवेज बस गड्‌ढे में गिरी : बस में सवार 15 से अधिक यात्री घायल, 6 गंभीर रेफर

नागौर// नागौर-लाडनूं राष्ट्रीय राजमार्ग के झाड़ेली बाइपास पर मंगलवार सुबह रोडवेज बस पलट गई। इससे उसमें सवार 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बस को सीधा कर यात्रियों को बाहर निकाला। गंभीर घायलों को उपचार के लिए डेह अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गंभीर घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रेफर किया गया। नागौर रेफर किए गए घायलों में नागौर के बंशीवाला मंदिर के पास रहने वाली मैना पारासर (60) पत्नी सत्यनारायण पारासर, मुकेश पारासर (40) पुत्र सत्यनारायण पारासर, ऐवाद निवासी शारदा (26) पत्नी दूड़ाराम जाट, मारोठ थाना क्षेत्र की मंगेश कंवर (20) पत्नी किशोरसिंह, नागौर के करणी कॉलोनी निवासी सज्जन कंवर (75) पत्नी रामसिंह व विरेन्द्र सिंह (19) पुत्र शक्तिसिंह राजपूत शामिल हैं। इनका जेएलएन अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं सामान्य घायलों का डेह अस्पताल में उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पाइपलाइन डालने के लिए सड़क पर खाई खोदी गई थी, धुंध के कारण ड्राइवर को खाई दिखाई नहीं दी, लेकिन जब नजदीक पहुंचा तो एकदम ब्रेक लगाए, इसके कारण बस पलटकर रेत के धोरे में घुस गई और हादसा हो गया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now