तीन दिनों से लापता नाबालिग बालिका की खोज की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी, आनंद परिवार ने किया सर्व समाज के आंदोलन में उतरने का ऐलान 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तीन दिनों से लापता नाबालिग बालिका की खोज की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी,

आनंद परिवार ने किया सर्व समाज के आंदोलन में उतरने का ऐलान 

लाडनूं। क्षेत्र के गांव रताऊ से 3 दिनों से लापता नाबालिग बालिका का पुलिस अभी तक कोई पता नहीं लगा पाई है। इस 13 वर्षीय लड़की के पास मोबाइल भी है, जिसे बाद में बंद कर दिया गया। इस सम्बंध में पुलिस थाना लाडनूं में एफआईआर भी दर्ज है। इस मामले को लेकर श्री आनंद परिवार संस्था के अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह ने पुलिस व प्रशासन को चेतावनी दी है कि लड़की को दस्तयाब करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सर्व समाज की ओर से जन आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि इस मामले में बालिका के अपहरण की आशंका है। इस मामले को लेकर बालिका के परिजन ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीया भतीजी 27 दिसम्बर को सुबह करीब 5 बजे के आसपास फ्रेश होने के लिये घर से गई थी, जो काफी देर तक घर नहीं आई तो उसकी तलाश की जाने पर भी कहीं नहीं मिली, वो घर से गई तब उसके पास मोबाईल भी था, जब उसके नम्बर पर फोन किया, तो किसी लड़के ने उठाया और बाद में फोन बन्द कर दिया। काफी तलाश करने पर भी बालिका का कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट में पुलिस से भतीजी की तलाश करने के लिए गुहार लगाई गई है।पुलिस ने धारा 363 आईपीसी के जुर्म के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की है। अनुसंधान थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा स्वयं कर रहे हैं।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

डीडवाना जिले के नि:शुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा के लिए लॉटरी निकली- हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 यात्रियों का चयन, कुल 1312 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए निर्धारित, न्यूज के साथ देखें सभी चयनित यात्रियों की सूची, अपना नाम तलाश करें

शहर चुनें

Follow Us Now