लाडनूं निवासी व नेपाल प्रवासी उद्योगपति अशोक बैद को मिला अयोध्या आने का निमंत्रण, अतिविशिष्ट हस्तियों के नजदीक रह चुके विशिष्ट प्रतिभासंपन्न बैद को निमंत्रण मिलने पर क्षेत्र में हर्ष

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं निवासी व नेपाल प्रवासी उद्योगपति अशोक बैद को मिला अयोध्या आने का निमंत्रण,

अतिविशिष्ट हस्तियों के नजदीक रह चुके विशिष्ट प्रतिभासंपन्न बैद को निमंत्रण मिलने पर क्षेत्र में हर्ष

लाडनूं (शंकर आकाश की रिपोर्ट)। अयोध्या में होने वाली रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा पर स्थानीय निवासी एवं नेपाल प्रवासी उद्योगपति अशोक बैद को अयोध्या आने का निमंत्रण मिला है। जानकारी के अनुसार उन्हें यह निमंत्रण श्री राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यालय अयोध्या की ओर से मिला है। मालूम हो कि अशोक बैद लाडनूं के दिवंगत समाजसेवी नथमल बैद के सुपुत्र हैं तथा नेपाल में व्यवसाय करते हैं। बैद अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने वाले लाडनूं से पहले व्यक्ति हैं। उल्लेखनीय है कि अशोक बैद रामजन्म भूमि आंदोलन से जुडे़ प्रमुख व्यक्तित्व सरसंघचालक बाला साहब देवरस, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल, गिरीराज किशोर, स्वामी सत्यमित्रानंद जी आदि का भी पूर्व में मार्गदर्शन प्राप्त कर चुके हैं। वहीं उन्हें तीन दशक पूर्व स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज द्वारा सम्मानित भी किया गया था। बैद नेपाल में नेपाल भारत सहयोग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीरगंज महानगरपालिका के सद्भावना दूत, हिंदु स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख हैं। पशुपति शिक्षा मंदिर बीरगंज के अध्यक्ष हैं, वहीं बीरगंज उद्योग बाड़ी संघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वे राष्ट्रपति प्रतिभा पुरस्कार से भी सम्मानित व्यक्तित्व हैं। विभिन्न पुरस्कारों से वे सम्मानित हो चुके हैं। बैद को अयोध्या से निमंत्रण मिलने पर यहां कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now