स्वच्छता का पैसा दाएं-बाएं नहीं लगाएं, वेतन से वसूली जाएगी पैसे की बर्बादी- मदन दिलावर, किसी कार्यालय में किसी भी रूप में नहीं हो पॉलिथीन का उपयोग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्वच्छता का पैसा दाएं-बाएं नहीं लगाएं, वेतन से वसूली जाएगी पैसे की बर्बादी- मदन दिलावर,

किसी कार्यालय में किसी भी रूप में नहीं हो पॉलिथीन का उपयोग

जगदीश यायावर, लाडनूं/ जयपुर (kalamkala.in)। शिक्षा एवं पंचायत राजमंत्री मदन दिलावर ने दिलावर ने स्वच्छता मिशन को लेकर कहा है कि जो पैसा स्वच्छता के लिए दिया जाता है, उसे स्वच्छता में न लगाकर दाएं-बाएं लगाया जाता है, जिसके कारण स्वच्छता पूरी तरह नहीं हो पाती है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर इस तरह से पैसे को बर्बाद किया तो उनके वेतन से वसूल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यालय में पॉलिथीन का उपयोग नहीं किया जाएगा। अगर पॉलिथीन का उपयोग किया गया, तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अपराधियों पर चलेंगे बुलडोजर

एक और बड़ा बयान देते हुए दिलावर ने कहा कि बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म व छेड़छाड़ करने वाले अपराधियों की जमीनों को चिह्नित कर उन पर बुलडोजर चलाया जाएगा। मंत्री ने संभागीय आयुक्त को निर्देश दिए कि पुलिस के साथ मिलकर ऐसे लोगो की जांच की जाए।

पूरे देश में लागू होगी यूसीसी

मंत्री दिलावर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को संभाग स्तरीय बैठक ले रहे थे। प्रदेश में हिजाब विवाद को लेकर दिलावर ने कहा कि हम भारत माता के बेटे हैं। हमने प्रतिज्ञा की है कि समस्त भाई-बहन भारत माता के बेटे हैं, सब को एक जैसा दिखना चाहिए। इसलिए ड्रेस कोड जरूरी है। यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मंत्री ने कहाकि यह पूरे देश में लागू होगा। राजस्थान में इसकी तैयारी की जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now