घरों के बाहर रास्तों में एकत्र गोबर को हटाया जाए और गोबर डालने वालों को नोटिस जारी हो, लैड़ी को बनाई जाएगी मॉडल ग्राम पंचायत, बीडीओ ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

घरों के बाहर रास्तों में एकत्र गोबर को हटाया जाए और गोबर डालने वालों को नोटिस जारी हो,

लैड़ी को बनाई जाएगी मॉडल ग्राम पंचायत, बीडीओ ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत पंचायत समिति लाडनूं के अन्तर्गत प्रस्तावित मॉडल ग्राम पंचायत लेडी का निरीक्षण विकास अधिकारी सांवर मल शर्मा द्वारा किया गया। लैड़ी के तालाब की सफाई करवाई गई। इस दौरान उन्होंने ग्राम की गलियों की सफाई व नालियों की सफाई व्यवस्था को देखा तथा ग्रामीण लोगों के साथ सफाई व्यवस्था के बारे मे बातचीत की। उन्होंने लैड़ी को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने हेतु सभी कार्मिकों को पाबंद किया तथा स्वछता के बारे मे जानकारी दी। मॉडल ग्राम पंचायत के मापदंडों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने ग्राम मेन जहां कहीं पर भी कचरा या प्लास्टिक फैला हुआ देखा, उसकी सफाई हेतु ग्राम पंचायत को पाबंद किया तथा काफी घरों के बाहर आम रास्तों पर गोबर पड़ा हुआ था, जिसे हटाने के लिए ग्राम पंचायत को दो दिन का अवसर दिया और उस कचरे को हटाने के लिए निर्देशित करने के साथ ही उन सम्बंधित घर वालों को नोटिस देकर पाबंद करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विकास अधिकारी के साथ साथ सरपंच प्रतिनिधि मोती सिंह थालोड़, ब्लॉक कॉर्डिनेटर राम निवास, ग्राम विकास अधिकारी जुगल सिंह व ग्रामीण उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now