विकसित भारत संकल्प यात्रा- शहरी अभियान द्वितीय चरण, जिला कलक्टर ने किया शिविरों का निरीक्षण, प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण पत्र किए वितरित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विकसित भारत संकल्प यात्रा- शहरी अभियान द्वितीय चरण, जिला कलक्टर ने किया शिविरों का निरीक्षण,

प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण पत्र किए वितरित

नागौर (kalamkala.in)। भारत को @2047 तक विकसित भारत बनाने के उद्देश्य से संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शहरी अभियान के तहत रविवार 25 फरवरी को शहर के महादेव उद्यान हनुमान बाग एवं बख्तासागर उद्यान में शिविर आयोजित किए गए। जिला कलक्टर अरुण पुरोहित ने रविवार को दोनों शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने ने प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण पत्र वितरित किए एवं अन्य को प्रेरित करने के लिए आह्वान भी किया। निरीक्षण के दौरान पुरोहित ने आयुष्मान भारत कार्ड, आधार अपडेशन, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना शहरी, पीएम स्व निधि, पीएम विश्वकर्मा के स्टॉल को देखा और सेचुरेशन के लिए कार्यालय समय में पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर बख्तासागर उद्यान में पूर्व विधायक मोहनराम चौधरी, नगरपरिषद सभापति श्रीमती मीतू बोथरा, कार्यवाहक आयुक्त हनुमान राम कापड़ी, कर्मचारीगण एवं बहुसंख्यक लाभार्थी उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now