लाडनूं में 5 करोड़ के 28 किमी सड़क कार्यों की स्वीकृति

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में 5 करोड़ के 28 किमी सड़क कार्यों की स्वीकृति

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं क्षेत्र में सड़क विकास के लिए राज्य सरकार ने 5 करोड़ कर लागत के 28 किलोमीटर की सड़कों के कार्यों का स्वीकृति प्रदान की है। भाजपा नेता करणी सिंह ने बताया कि इन स्वीकृत सड़कों में ग्राम समना से रवाड़ा होते हुए डोबरा तक डामर सड़क, कसूम्बी गांव से तंवरा व कसूम्बी नलिया की डामर सड़क, ग्राम सेवा से बेमोठ तक डामर सड़क, धूड़ीला से ख्ंिचियों की ढाणी खंगार रास्ता तक डामर सड़क, ग्राम छपारा से धोलिया तक डामर सड़क, झेकरिया से सारड़ी तक डामर सड़क, जसवंतगढ से लेड़ी ग्राम तक सड़क का पेचवर्क तथा निम्बी जोधां से गनेड़ी होते हुए मुकुन्दगढ मिसिंग लिंक सड़क का पेचवर्क कार्य शामिल हैं। कुल 28 किमी से अधिक के इस सड़क कार्य की स्वीकृति किए जाने पर करणी सिंह ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के प्रति आभार ज्ञापित किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

देश में इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को मान्यता देने के संदर्भ में दो दिवसीय विशेष निरीक्षण एवं अध्ययन, 23 सितंबर को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी एवं 24 सितंबर को देवी अहिल्या हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का निरीक्षण

लाडनूं के सींवा में सात दिवसीय राज्य स्तरीय 70वीं छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से, शहीद सुगन सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींवा में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग की छात्रा खिलाड़ियों के बीच रहेगा मुकाबला

शहर चुनें

Follow Us Now