मेगा हाईवे के एंट्री पॉइंट का नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण करेगा रिडकोर, 26 लाख किए जाएंगे व्यय

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मेगा हाईवे के एंट्री पॉइंट का नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण करेगा रिडकोर, 26 लाख किए जाएंगे व्यय

डीडवाना। रिडकोर द्वारा जिले के भीतर से गुजर रही किशनगढ-हनुमानगढ मेगा हाईवे पर जिले में प्रवेश के समस्त पाइंट्स एवं मार्ग के नवीनीकरण व सौंदर्यकरण का कार्य हाथ में लिया है। इस कार्य पर 26 लाख रूपए खर्च किए जाने के अनुमान हैं। डीडवाना के जिला कलेक्टर के निर्देश से डीडवाना जिले में आने वाली मेगा हाईवे से डीडवाना जिले की गुजरने वाली मुख्य एंट्री का सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्य के अन्तर्गत मुख्य रूप से वहां पर पुराने डिवाइडर, फुटपाथ, रेलिंग, रोड मार्किंग का नया कार्य किया जा रहा है। साथ ही साथ जंक्शन पर पौधे लगा कर चैराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, इस संदर्भ में रिडकोर के परियोजना प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि कलेक्टर की जिला स्तरीय साप्ताहिक बैठक में उन्होंने ये दिशा-निर्देश दिये थे और उनका प्रस्ताव जयपुर भिजवाया गया था, जो कि स्वीकृत किया जा चुका है। तकरीबन 26 लाख की लागत से इस कार्य को पूर्ण किया जाएगा। इस नवीनीकरण व सौंदर्यकरण के कार्य को प्रारंभ कर दिया गया है और अगले एक माह के भीतर इसे पूर्ण कार्य करवा दिया जाएगा। शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशों एवं मेगा हाईवे पर भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समस्त कार्य करवाने के लिए रिडकोर सदैव तत्पर रहेगी।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

संगठन, शिक्षा, रोजगार और युवा नेतृत्व से ही संभव है समाज की प्रगति- प्रह्लाद राय टाक, लाडनूं में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक का प्रजापति समाज ने किया भव्य स्वागत

लाडनूं के ग्राम रोडू का 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ बना डीडवाना जिले का एक दिन का कलेक्टर, डीडवाना प्रशासन की अनूठी पहल: आईएएस बनने का सपना देख रहे गर्वित ने संभाली जिले की कमान, एक दिन का कलेक्टर है लाइलाज बीमारी से पीड़ित, ​परिस्थितियों पर भारी पड़ा जज्बा: जिला कलेक्टर अवधेश मीना की संवेदनशील पहल, 15 साल के गर्वित को बनाया ‘एक दिन का कलेक्टर’, डचेन मस्कुलर डिस्ट्रोफी (डीएमडी) की गंभीर बीमारी से पीड़ित गर्वित है अध्ययन में मेधावी 

पुलिस ने किया लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक- बताए बचाव, सुरक्षा और कार्यवाही के तरीके, लाडनूं में लक्की डिफेंस एकेडमी और जसवंतगढ में हेप्पी क्रिएटिव लाइब्रेरी में हुए साइबर जागरूकता कार्यक्रम

शहर चुनें

Follow Us Now