निम्बीजोधां में नि: शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर 19 को

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निम्बीजोधां में नि: शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर 19 को

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। बन्शीलाल किशनीदेवी बिहानी चैरिटेबल ट्रस्ट-मुम्बई (निम्बी जोधां) के सौजन्य से शंकरा आई हॉस्पिटल द्वारा लगातार छठी बार निःशुल्क मोतियाबिन्द जांच एवं नेत्र लैन्स प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 19 मार्च मंगलवार को किया जाएगा। यह शिविर निम्बीजोधां स्थित बन्शी अथिति भवन में मंगलवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस शिविर में आने वाले सभी मरीजों की जांच एवं बिना टांके का ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा नि: शुल्क किया जाएगा। मोतियाबिन्द वाले रोगियों को चश्मा, भोजन एवं रहने की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी तथा सर्जरी के लिए चुने गये रोगियों के लिए जयपुर जाने-आने के लिए परिवहन की सुविधा भी निःशुल्क रहेगी। शिविर के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए बंकटलाल शर्मा, दीनदयाल दाधीच व कनक से सम्पर्क किया जा सकता है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई में प्रारूप समिति सदस्य बसंत सिंह छाबा ने सुने जिले के नागरिकों के सुझाव, जिले भर के नागरिकों, धर्मगुरुओं जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत किये समान नागरिक संहिता पर अपने सुझाव, आमजन वेब पोर्टल https://ucc.rajasthan.gov.in एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं सुझाव

युवाओं और महिलाओं को समाज आगे लाने एवं उनके दृष्टिगत समस्त विकास योजनाएं बनाने की जरूरत- प्रदेशाध्यक्ष सेवाराम दगदी, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेशाध्यक्ष सेवाराम दगदी का किया स्वागत-सम्मान, डॉ. यायावर ने स्वरचित पुस्तक भेंट की

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now