किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी से भेंट कर उन्हें किसानों की समस्याएं बताई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी से भेंट कर उन्हें किसानों की समस्याएं बताई

जगदीश यायावर। लाडनूं/ जयपुर (kalamkala.in)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् सदस्य जगदीश सिंह राठौड़ ने हाल ही में राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए गए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें नियुक्ति के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। दोनोें नेता जयपुर में चौधरी के निवास पर मिले थे। इस अवसर पर आयोग के चैयरमेन चौधरी से राठौड़ ने राज्य की कृषि समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की और नागौर जिले के कृषि उत्पादों को बढावा दिए जाने तथा फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापनाओं द्वारा किसानों को सम्बल प्रदान करने पर वार्ता की गई। सीआर चौधरी ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार से जो भी संभव होगा, वे किसानों के हितों के लिए कदम उठाएंगे और उनकी उन्नति के लिए निरन्तर प्रयासरत रहेंगे।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अणुव्रत आंदोलन के नैतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की आवश्यकता- अध्यक्ष शांतिलाल बैद, अणुव्रत समिति लाडनूं की साधारण सभा सम्पन्न, अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए

शहर चुनें

Follow Us Now