लाडनूं के सुनारी रोड पर बाईक की मरम्मत करवा रहे युवक को आधा दर्जन बदमाशों ने बुरी तरह पीटा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के सुनारी रोड पर बाईक की मरम्मत करवा रहे युवक को आधा दर्जन बदमाशों ने बुरी तरह पीटा

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय सुनारी रोड पर अपनी बाईक की मरम्मत करवा रहे एक मगरा बास निवासी युवक को कुछ अन्य युवकों ने बेल्ट, कड़े आदि से बुरी तरह से पीट डाला। इस सम्बंध में पीड़ित युवक के पिता मनोज चौहान निवासी नई लावड़ा मस्जिद के पास मगरा बास ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। पुलिस ने परिवाद दर्ज करके जांच शुरू की है। मनोज चौहान के अनुसार उसका पुत्र रविन्द्र सिंह चौहान (21) अपनी मोटरसाईकिल ठीक करवाने के लिए शनिवार शाम को सुनारी रोड़ पर अमन बाईक सर्विस पर गया। जब वह वहां अपनी मोटरसाईकिल रिपेयर करवा रहा था, तभी दो लड़के आये, उसे साईड में आकर बात करने का बोलकर साथ ले गए। साईड में जाने पल वहां 6-7 लड़कों ने अकेले रविन्द्र सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। सभी ने बेल्ट व कड़े से मारपीट कर उसे गंभीर चोटें पहुंचाई व बेहोशी के हालत में छोड़कर वहां से भाग गये। वहां से गुजरते आकाश सोनी ने उसे मदद कर घर तक पहुंचाया। हमला व मारपीट करने वालों में अफराज खां, जाकिर खां, आबिद खां तथा अन्य 4 जने थे, जिन्होंने एक साथ मिलकर उनके पुत्र रविन्द्र सिंह को पीट कर काफी चोटें पहुंचाई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now