लाडनूं में कुल 170 मतदाता करेंगे घर बैठे मतदान, पहले दिन 70 ने वोट डाले

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में कुल 170 मतदाता करेंगे घर बैठे मतदान, पहले दिन 70 ने वोट डाले

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। लोकसभा आम चुनाव के तहत निर्वाचन विभाग के नवाचार से विधानसभा क्षेत्र लाडनूं में 85 प्लस आयुवर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए होमवोटिंग प्रक्रिया के तहत मतदान करवाया गया। प्रथम चरण के तहत 5 से 7 अप्रेल तक चिन्हित 170 मतदाताओं को मतदान दल द्वारा घर पर जाकर मतदान प्रक्रिया सम्पन्न की जावेगी। शुक्रवार को प्रथम दिवस कुल 70 मतदाताओं ने होमवोटिंग के जरिये मतदान किया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) मिथलेश कुमार मेघवाल के अनुसार 85 प्लस आयुवर्ग तथा दिव्यांग श्रेणी के  मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में होमवोटिंग के जरिए घर बैठे सबसे पहले अपना वोट डाल कर अपना योगदान देने में खुशी जाहिर की तथा निर्वाचन विभाग को इस नवाचार हेतु आभार व्यक्त किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now