पूरे रमजान माह चली हर घर इफ्तार की खुशियां पहुंचाने की मुहिम, हर रोज 120 घरों में पहुंचाए इफ्तार व राशन के किट

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूरे रमजान माह चली हर घर इफ्तार की खुशियां पहुंचाने की मुहिम, हर रोज 120 घरों में पहुंचाए इफ्तार व राशन के किट

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय मुस्लिम महासभा के युवाओं द्वारा रमजान माह के शुरू से क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को महीने भर के राशन का किट व हर रोज इफ्तार का सामान घर-घर पहुंचाने का काम पूरी तन्मयता से किया गया। मस्तान सौरगर ने बताया कि पूरे रमजान माह यह मुहिम चली, जिसमें टीम द्वारा जरूरतमंदों को राशन किट व आर्थिक मदद प्रदान की गई। अनेक जरूरतमंद बच्चो को ईद के लिए नए कपड़े भी दिलवाए गए। अब ईद के दिन तेली रोड पर गली नम्बर 10 में मोहब्बते-शरबत का प्रोग्राम रख कर इस मुहिम का समापन किया जाएगा। महासभा की इस टीम के अध्यक्ष इरफान कायमखानी ने बताया कि महासभा से जुड़े युवाओं द्वारा पिछले पांच वर्षों से हर साल रमजान में जरूरतमंदों को अपने निजी खर्च से राशन किट उपलब्ध करवाए जाते रहे हैं। साथ ही महासभा अपने जनसेवा कार्यों में समय-समय पर बीमारों-घायलों को रक्त की जरूरत पड़ने पर रात-दिन कभी भी युवाओं द्वारा रक्तदान कार्य किया जाता रहा है। इस सेवाभावी टीम में अध्यक्ष मजीद लंगा, असलम मलकान, तौफीक सोरगर, तौकीर भाटी, अमजद दिलेर, मौसिम मोंटी, आसिफ सेठी, शाहिद राठौड़, अज़्ज़ु लीलगर, अमजद हंसौरिया, सोनू बल्खी, सिराज बल्खी, रिजवान भानु, अल्फाज सौरगर आदि युवाओं ने इस मुहिम में जुड़ कर घर-घर सामान पहुंचाने का कार्य किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now