भामाशाह ने अनेसरिया के विद्यालय को वाटर कूलर व आरओ विद्यालय को भेंट किया, गर्मी में बच्चों को हर समय मिलेगा शुद्ध व शीतल जल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भामाशाह ने अनेसरिया के विद्यालय को वाटर कूलर व आरओ विद्यालय को भेंट किया, गर्मी में बच्चों को हर समय मिलेगा शुद्ध व शीतल जल

जगदीश यायावर। लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम अनेसरिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बालकों के पीने के लिए हर समय शुद्ध व ठंडा पानी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आर.ओ. के साथ वोल्टास का वाटर कूलर भेंट किया गया है। यह सब मुंबई प्रवासी भामाशाह मदनलाल शर्मा, किस्तूर चंद शर्मा, शिवकुमार शर्मा ने अपने पिताजी स्वर्गीय पूरणमल जी रिणवा की स्मृति में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अनेसरिया को भेंट किया है। इस समर्पण के अवसर पर प्रधानाध्यापक पूर्णाराम मेहरा ने भामाशाह किस्तूरचंद शर्मा का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गांव के गणमान्य लोग एवं विद्यालय के स्टाफ मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के छिपोलाई का कायाकल्प करने का संकल्प, जल आवक की नहरों की होगी खुदाई, तालाब के 400 बीघा अगोर भूमि क्षेत्र से हटवाए जाएंगे अतिक्रमण, सीसी निर्मित होगा तालाब का पूरे जलभराव क्षेत्र का पैंदा लाडनूं में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम आयोजित

लाडनूं में बच्चों में संस्कारों के निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय शिविर का आयोजन, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के तत्वावधान में आचार्यश्री महाश्रमण के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ शिविर

शहर चुनें

Follow Us Now