साल भर से नकारा पड़े हैं लाखो के कैमरे। शहर के सीसीटीवी कैमरे टूटकर नीचे लटके।

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

साल भर से नकारा पड़े हैं लाखो के कैमरे।
शहर के सीसीटीवी कैमरे टूटकर नीचे लटके।

अबूबकर बल्खी

लाडनूँ (नागौर) नगरपालिका द्वारा शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लाखों रुपये की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अब टूटकर लटक गये हैं। मगर इनकी सुध तक लेने वाला कोई नहीं है।
नगरपालिका के सहयोग से लाडनूँ शहर पर निगरानी व सुरक्षा के लिए लगाई गई तीसरी आँख को खराब हुए साल भर से ज्यादा का समय बीत गया है। जिसके चलते शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

लाखों की लागत से लगाए गए कैमरे :
शहर में लगातार बढ़ रही चेन स्नेचिंग पर अंकुश लगाने के चलते सीएलजी सदस्यों की मांग पर नगरपालिका प्रशासन द्वारा शहर के 43 प्रमुख स्थानों पर खराब और लटके हुए पड़े है अब इनकी सुध लेने वाला भी कोई नही है।

इन स्थानों पर लटके पड़े सीसीटीवी कैमरे:
शहर के नगरपालिका कार्यालय के ऊपर लगा कैमरा बरसों से लटका हुआ है । जैन आश्रम की छतरियों , स्टेशन रोड़ व तेलीरोड़ पुरानी रेलवे फाटक तिराहे सहित अनेक स्थानों सहित प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की अनदेखी के चलते कैमरे टूटकर नीचे लटक गये हैं। इनकी निगरानी के लिए पुलिस थाने में कंट्रोल रूम की स्थापना की हुई है जिसका सिग्नल भी लंबे समय से खराब चल रहा है।

इनका कहना है:
कैमरे बंद होने की सुचना मिली है। इसके लिए वर्ष भर पहले भी मेंटीनेंस करवाया गया था अब खराब कैमरों को शीघ्र दुरुस्त करवाया जाएगा।
रावत खान, अध्यक्ष नगर पालिका लाडनूँ।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now