समूचे देश के समाज को दिया सामाजिक मजबूती का संदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दिल्ली में आयोजित माली-सैनी समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में अनेक हस्तियां शामिल

नई दिल्ली (कलम कला संवाददाता)। ऑल इंडिया माली सैनी सेवा समाज राष्ट्रीय संगठन के तत्वावधान में संयुक्त माली सैनी समाज का राष्ट्रीय महाधिवेशन नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया। महाधिवेशन के मुख्य अतिथि के रूप में ओबीसी के राष्ट्रीय नेता एवं समाज गौरव महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री जसवंत सिंह सैनी, सांसद डॉ. कल्पना सैनी उत्तराखंड, पूर्व सांसद राजकुमार सैनी हरियाणा (सुप्रीमो लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी), पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य थे।

उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी राष्ट्रीय सचिव माननीय मोहन पटेल, समाजसेवी माली कृष्णगोपाल कश्यप, युवा समाजसेवी राहुल सांखला खातेगांव आदि थे। इनके अलावा अधिवेशन में देश भर के समाज के विधायक, सांसद, मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, निगम चेयरमैन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में समाज का जनसैलाब शामिल हुआ।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सैनी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी इंद्राज सिंह सैनी, सुमन कुमार सैनी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका सैनी इंदौर सहित तमाम पदाधिकारी विभिन्न प्रदेशों के साथ समाज बंधुओं के साथ आयोजन को सफल बनाया गया। अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से सैनी, माली, मौर्य, कुशवाहा, शाक्य समाज के बंधु पहुंचे तथा समाज की एकता व संगठन को प्रदर्शित करके समाज का गौरव बढाया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपडेट न्यूज- दो बीघा जमीन को लेकर विवाद में लाठियां बरसीं, जमालपुरा में ताले तोड़ कर घुसे बदमाशों ने मचाया हुडदंग, दो से अधिक हुए घायल, मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस ने हालात पर काबू पाया, मौके से 8 वाहनों को किया जब्त, जमीन पर तैनात हुई पुलिस, कार्रवाई जारी 

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now