बच्चों को तापघात से बचाने के लिए स्कूल समय बदला जाए, गोदारा ने किया एसी में बैठे अधिकारियों को आगाह करने का आग्रह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बच्चों को तापघात से बचाने के लिए स्कूल समय बदला जाए,

गोदारा ने किया एसी में बैठे अधिकारियों को आगाह करने का आग्रह

जगदीश यायावय। लाडनूं (kalamkala.in)। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के ब्लॉक अध्यक्ष नानूराम गोदारा ने प्रचंड गर्मी को ध्यान में रखते हुए राज्य में विद्यार्थियों के लिए स्कूल के समय में परिवर्तन किए जाने की मांग उठाई है। गोदारा ने राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के प्रदेशाध्यक्ष महावीर सिंह सिहाग को इस सम्बंध में पत्र लिख कर संगठन के स्तर पर इसकी आवाज उठाने की मांग की है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग द्वारा भी तापघात की चेतावनी देते हुए बचाव की अपील की जा रही है।
ऐसी परिस्थितियों में भी स्कूल में पढ़ने आने वाले छात्र भरी दोपहरी में जब तापमान अपने उच्चतम शिखर पर होता है, दोपहर एक बजे छुट्टी होने पर घर जाते हैं, जो कि तापघात का मुख्य समय होता है। अतः बच्चे तापघात से पीड़ित न हो, इसके लिए पढ़ने आने वाले बच्चों के लिए स्कूल समय प्रातः 7.30 से 11 बजे तक करवाने की मांग सरकार व विभाग से करनी चाहिए, ताकि बच्चों को तापघात से किसी प्रकार की समस्याएं न आएं। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि संगठन इस मुद्दे को तत्परता से एयरकंडीशनर में बैठे आला-अधिकारियों के ध्यान में लाने का प्रयास करें।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now